Categories: बलिया

बलिया में बिजली विभाग की छापेमार कार्रवाई से मचा हड़कंप, घर छोड़ कर भागे बकायेदार

बलिया में विद्युत विभाग के द्वारा बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। विभाग के द्वारा अचानक छापेमारी की खबर लगते ही कई बकायेदार घर छोड़कर फरार हो गए। पूरे जिले में हड़कंप की स्थिति रही।

बता दें कि गुरुवार को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम उपजिलाधिकारी बांसडीह राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बांसडीह टाउन, मेरिटार एवं केवड़ा अन्य गांवों में छापेमारी की गई। विभाग की टीम के आने की खबर लगते ही कई बकायेदार घर छोड़कर भाग गए। इस दौरान कुछ बकाएदार मुकेश गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा निवासी मेरिटार, उषा मिश्रा , हाशिम अहमद एवं मुमताज ग्राम केवड़ा, अशोक कुमार सोनी के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

विभाग की कार्रवाई से बकायेदारों में घबराहट की स्थिति रही। अशोक सोनी ने 20,000 रुपए तत्काल जमा किए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति धनराशि जमा नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कुर्की, नीलामी तथा जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने बताया कि बड़े बकायेदारों आरसी जारी कर दी गई है। वसूली अभियान में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उपभोक्ता हर हाल में विद्युत बकाया जमा कर दें। इसके लिए उप केंद्रों पर कैंप लगाए जा रहे हैं। बिजनेस टीम भी लगातार कार्रवाई कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago