बिजली विभाग की लापरवाही से बैरिया में उतरा करंट, आधा दर्जन लोग हुए थे घायल

विद्युत सब स्टेशन बैरिया के अंतर्गत श्रीनगर गांव में मंगलवार को दर्जनभर लोगों के घरों में हाईटेंशन के करंट उतरने से आधा दर्जन लोग झुलस गए थे। इसे लेकन ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। लोगों ने घटना के बाद मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों का घेराव भी किया था। बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति को सम्भाला। .

ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना बिजली विभाग के एसडीओ व जेई की लापरवाही से हुई है। मंगलवार को हाईटेंशन करेन्ट से झुलसी महिला हीरामुनि देवी पत्नी बिजली पासवान जिला अस्पलाल में जीवन-मौत से जूझ रही है। जबकि गोपाल गुप्त की 15 वर्षीय बेटी गुड्डी की हालत भी गम्भीर बनी हुई है। घटना के बाद से ही श्रीनगर में एक हजार से अधिक की आबादी 24 घंटे से अंधेरे में है। बुधवार को तारों की मरम्मत का काम विभाग कर रहा था।.

करंट उतरने की घटना से गांव के लोग अब भी दहशत में हैं। प्रधान राजेश यादव ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के एसडीओ व जेई को सूचना दी गयी थी कि एचटी तार गांव में ही एलटी तार से छू रहा है। जर्जर तार नीचे लटक रहे हैं। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो हादसा हो सकता है। प्रधान के अनुसार यदि विभाग ने हमारी बातों को गंभीरता से लिया होता तो हादसे से बचा जा सकता था। कहा कि अबभी क्षेत्रभर में जर्जर तार नीचे लटक रहे हैं। यह समस्या क्षेत्र भर के गांवों की है। उधर, जेई कमलेश कुमार ने बताया कि श्रीनगर गांव में मरम्मत का कार्य चल रहा है। विद्युत उपकेन्द्र बैरिया के अंतर्गत जर्जर तारों को बदलने के लिए विभाग को स्टीमेट भेजा गया है। .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago