बिजली संविदा कर्मियों की हड़ताल से जिले भर की आपूर्ति छह घंटे रही बंद

एक तो उमसभरी गर्मी, उपर से अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया। रविवार को दोपहर दो बजे के बाद अचानक संविदा विद्युतकर्मी हड़ताल पर चले गए जिससे देरशाम तक बिजली नहीं आई। इसके चलते लोग गर्मी और उमस से बेहाल दिखे। हालांकि शाम करीब आठ बजे मान मनौवल के बाद आपूर्ति शुरु हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि छह महीने के बकाया मानदेय को लेकर बिजली कर्मचारी दोपहर बाद अचानक हड़ताल पर चले जिससे पूरे जनपद की आपूर्ति अस्त-व्यस्त हो गई। अचानक आपूर्ति बंद होने से लोगों को लगा कि कहीं कुछ फाल्ट होगा, इसलिए कटी है। एक आध घंटे में बहाल हो जाएगी। लेकिन जब देरशाम तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो लोग परेशान हो उठे। पता चला कि प्रदेश आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्युत संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अपने केंद्र पर आपूर्ति बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई। क्या नगर क्या देहात हर जगह जर मुहल्ले में बिजली कटी रही। उपभोक्ता मिड्ढी निवासी बब्लू राय ने बताया कि बिजली कटौती के लिए सरकार जिम्मेवार है। आखिरकार चंद पैसा मानदेय पाने वाले बिजली कर्मचारियों का मानदेय भुगतान क्यों नहीं हुआ। आज अगर हो गया होता तो बिजली कटौती की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ता। वहीं बहेरी निवासी सेराजुद्दीन खां ने बताया कि चाहे सपा हो या फिर बसपा या फिर भाजपा बिजली व्यवस्था सुधारने का माद्दा किसी में नहीं है। इस बाबत विद्युत विभाग के एसडीओ मिथिलेश बिंद का कहना है कर्मचारियों के अचानक हड़ताल पर चले जाने से ऐसी समस्या आई है। अब आपूर्ति शुरु कर दी गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago