बलिया में इन सात मतदान केंद्रों पर 1 मई को दोबारा होगा चुनाव

बलिया: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के तीसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को हुआ था। इसी क्रम में, 7 मतदान केेद्रों पर 01 मई को पुनर्मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि विकास खंड रसड़ा के ग्राम पंचायत नरायनपुर में जिला

पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या—37, नागपुर में सदस्य क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या—85. ग्राम पंचायत मोतिरा में सदस्य क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या-87, विकास खंड गड़वार के ग्राम फेफना के सदस्य क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 46, 47, 45, विकास खण्ड-सीयर के ग्राम पंचायत अतरौल चक मिलकान में प्रधान, ग्राम पंचायत रौसड़ा में सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं प्रधान ग्राम पंचायत तथा विकास बेलहरी के ग्राम पंचायत दुर्धला में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीओ व जिला पंचायत सदस्य के पदों पर पुनर्मतदान 01 मई को होगा।

पुनर्मतदान सम्पन्न कराने के लिए सभी प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए मतदान पार्टी 30 अप्रैल को रवाना की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी सम्बन्धित एसडीएम, बीडीओ, सहायक निर्वाचन अधिकारी के अलावा सभी प्रभारी व अपर प्रभारी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन कर सभी व्यवस्था 29 अप्रैल तक पूरा कराएंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago