Categories: बांसडीह

बलिया में सुभासपा को झटका, पूर्व मंत्री के पौत्र पुनीत पाठक कांग्रेस में होंगे शामिल

बलिया में इन दिनों सियासी उलटफेर का दौर चल रहा है। नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी का झंडा बदल रहे हैं। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सभी नेताओं और राजनीतिक दलों की कवायद अपने हक में सियासी गोटी बैठाने की है। खबर है कि आने वाले दिनों में बलिया के बांसडीह से सुहेलदेव समाज पार्टी के नेता रहे पुनीत पाठक कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

पुनीत पाठक ने बुधवार यानी आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। पुनीत पाठक ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि “सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सभी पदों से तत्काल रूप से त्यागपत्र दे रहा हूं। पिछले सालों में पार्टी कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व श्री ओमप्रकाश राजभर, श्री अरविंद राजभर तथा अरुण राजभर द्वारा दिए गए सम्मान और प्रेम का आभारी रहूंगा।”

उन्होंने सुभासपा छोड़ने की वजह बताते हुए लिखा है कि “कुछ मुद्दों पर असहमति को देखते हुए अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।” बलिया खबर के साथ बातचीत में पुनीत पाठक ने कहा कि “हम आने वाले 26 नवंबर को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। लखनऊ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में हम कांग्रेस में शामिल होंगे।”

पुनीत पाठक ने बताया कि लखनऊ में वो अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थामेंगे। कांग्रेस की ओर से क्या जिम्मेदारी मिलेगी इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। लेकिन जो भी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी हमे सौंपेगी उसे निभाने के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा का चुनाव मुहाने पर आ चुका है। कांग्रेस युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में लगी है। पुनीत पाठक उसी कोशिश के परिणाम हैं। बलिया में सात विधानसभा सीटें हैं। फिलहाल एक भी सीट पर कांग्रेस का विधायक नहीं है। जिले में पार्टी का संगठन खड़ा करने की जुगत चल रही है। देखना होगा कि पुनीत पाठक को बलिया में किस भूमिका में कांग्रेस सामने लाती है।

बता दें कि पुनीत पाठक दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे बच्चा पाठक के पौत्र हैं। बच्चा पाठक वही कांग्रेसी नेता थे जो 1977 में कांग्रेस विरोधी लहर में भी बलिया से चुनाव जीत गए थे। बच्चा पाठक बांसडीह विधानसभा सीट से सात बार विधायक रह चुके थे। साथ उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहते हुए दो बार मंत्री भी बनाए गए थे। अब उनके पौत्र कांग्रेस में आ रहे हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago