भाजपामय होकर बलिया पहुंचे MLC रवि शंकर सिंह ‘पप्पू’, स्वागत में उमड़ा हुजूम

बलिया। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद बुधवार को पहली बार एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू बलिया पहुंचे। लखनऊ में भाजपा से जुड़ने के बाद आज एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बलिया आए। बलिया में उनके समर्थकों के हुजूम ने जोरदार स्वागत किया। कोरंटाडीह में भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने भी उनका स्वागत किया।

जिले में सबसे पहले रविशंकर सिंह पप्पू कोरंटाडीह पहुंचे। कोरंटाडीह से गाड़ियों का काफिला निकला। इस काफिले में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर एमएलसी रविशंकर सिंह की ही गाड़ी में बैठे रहे। कोरंटाडीह से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रविशंकर सिंह जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे।एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू के स्वागत में उमड़ा हुजूम

भाजपा कार्यालय पुहंचने से पहले रास्ते में कई बार समर्थकों ने रविशंकर सिंह का स्वागत फूल-मालाओं से किया। लक्ष्मणपुर, चितबड़ागांव होते हुए ये काफिला फेफना पहुंचा। फेफना में एमएलसी के समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद गाड़ियों का रेला सागरपाली, जलालपुर, बहेरी, होते हुए चित्तू पांडेय चौराहा पहुंचा। अंत में अपने हुजूम के साथ रविशंकर सिंह पप्पू जीराबस्ती में भाजपा कार्यालय पहुंचे।

नीरज शेखर ने इस मौके पर रविशंकर सिंह पप्पू को बधाई दी। बता दें कि एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू रिश्ते में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के भतीजे लगते हैं। जो पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं। नीरज शेखर इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता थे। लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में टिकट ना मिलने पर वो भाजपा में चले गए थे।

गौरतलब है कि नीरज शेखर के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही ये कयासें लगाई जा रही थीं कि रविशंकर सिंह पप्पू सपा छोड़ देंगे। लेकिन उस वक्त उन्होंने सपा का साथ नहीं छोड़ा था। इन चर्चाओं पर तब विराम लग गया था जब पिछले दिनों रविशंकर सिंह पप्पू ने लखनऊ जाकर भाजपा का दामन थामा। रविशंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन किया था।

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago