Categories: बलिया

बलिया DM ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में की बैठक, दिए ये निर्देश

बलिया: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अदिति सिंह ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सम्बंध में समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ विकास भवन में बैठक कीं। उन्होंने चुनाव की तैयारियों के संबंध में विधानसभा क्षेत्रवार हो रही गतिविधियों के सम्बंध में जानकारी ली।

शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार हो, इसके लिए चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जेंडर रेशियो बढाने पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था पर विशेष ध्यान सबका रहेगा। मीडिया के माध्यम से किसी प्रकार की अफवाह ना फैले, इस पर भी नजर रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने ईवीएम मशीनों की रख-रखाव और उससे संबंधित अधिकारियों की ट्रेनिंग के संबंध में जानकारी ली। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा एसडीएम सदर जुनैद अहमद, एसडीएम बांसडीह सीमा पांडेय, एसडीएम रसड़ा दीपशिखा सिंह, एसडीएम बेल्थरा राजेश कुमार, एसडीएम सिकन्दरपुर प्रशांत नायक, एसडीएम बैरिया अभय सिंह आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago