राज्यसभा चुनाव में भाजपा का खेल बिगाड़ेंगे ओमप्रकाश राजभर!

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी की 10 राज्यसभा सीटों में से 9 के लिए उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें से 8 की जीत तो तय है, लेकिन नौवें उम्मीदवार का सहयोगी दलों के सपोर्ट बगैर जीतना मुश्किल है। भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) उपचुनाव में नाम तय करने से पहले उससे राय नहीं लिए जाने से खफा है। उसके पास 4 विधायक हैं। अगर क्रॉस वोटिंग होती है तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि 16 राज्यों की 58 राज्यसभा सीटों पर चुने गए मेंबर्स का कार्यकाल अप्रैल-मई में खत्म हो रहा है। 23 मार्च को राज्यसभा के लिए वोटिंग होगी।

उम्मीदवार तय करने में हमारी सलाह नहीं ली
– एसबीएसपी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने कहा, “हम अभी से यह कैसे बता सकते हैं कि राज्यसभा चुनाव में हम भाजपा को वोट देंगे या किसी दूसरी पार्टी को। इस पर हमने अभी आखिरी फैसला नहीं किया है।”
– “हम अभी भाजपा के साथ गठबंधन में हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या भाजपा ने राज्यसभा और गोरखपुर-फूलपुर लोकसभा सीटों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने से पहले हमारी पार्टी से कोई सलाह ली थी?”
– “प्रत्याशी तय करना भाजपा का काम है, लेकिन एक शिष्टाचार के नाते उसे कम से कम एक बार पूछना ही चाहिए कि क्या कोई सहयोगी दल चुनाव प्रचार में उसके साथ आना चाहेगा। भाजपा के किसी भी नेता ने हमसे यह नहीं पूछा।”

‘गोरखपुर में हम 30 हजार वोट दिलवा सकते थे’
– राजभर ने कहा, “हम भाजपा संग गठबंधन में हैं और अगर वह गठबंधन धर्म नहीं निभाती है तो क्या हमें उसके साथ जाना चाहिए?”
– “हाल में हुए गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में एसबीएसपी भाजपा को कम से कम 30,000 वोट दिलवा सकती थी, लेकिन भाजपा की नजर में हमारी कोई उपयोगिता नहीं है।”

भाजपा को 9 वोट की व्यवस्था करनी है
– “यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी”योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भाजपा ने एक उम्मीदवार अधिक उतारा है। 8 उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित होने के बाद हमारे पास 28 वोट बचेंगे। हमारे पास सबसे अधिक सरप्लस वोट हैं, ऐसे में एक्स्ट्रा उम्मीदवार उतारने में कोई खराबी नहीं है। अब देखना है कि 9 और वोट पाकर आंकड़े को 37 तक कैसे ले जाना है।”

क्या है भाजपा का गणित?
– यूपी में कुल 403 विधानसभा सीट हैं। भाजपा के पास सहयोगियों समेत 324 सीट हैं। राज्यसभा में एक उम्मीदवार भेजने के लिए 37 वोट चाहिए। 8 उम्मीदवारों के लिए 296 वोट जाने के बाद भाजपा के पास 28 वोट बचेंगे। उसे 9 वोट और मिले तो उसका नवां उम्मीदवार भी राज्यसभा पहुंच जाएगा।

कौन हैं भाजपा के यूपी से उम्मीदवार
–  अरुण जेटली  (वित्त मंत्री)
– डॉ. अशोक बाजपेयी
– विजयपाल सिंह तोमर
– सकलदीप राजभर
– कांता कर्दम
– डॉ. अनिल जैन
– जीवीएल नरसिम्हा राव
– हरनाथ सिंह यादव
– अनिल अग्रवाल

2002 में बनी थी एसबीएसपी
– एसबीएसपी की स्थापना 2002 में की गई। ओमप्रकाश राजभर पार्टी के मुखिया हैं। ओमप्रकाश पार्टी बनाने से पहले बहुजन समाज पार्टी में थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago