Categories: बलिया

बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग, बलिया के 11 स्कूल डिबार घोषित

बलियाः बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है। पिछली बार पेपर लीक मामले से सबक लेते हुए इस बार कहीं ज्यादा इंतजाम किए जा रहे हैं। बोर्ड के द्वारा डिबार विद्यालयों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराई है ताकि कोई दागी विद्यालय परीक्षा केंद्र न बन पाएं।

प्रदेश में कुल 342 स्कूलों को डिबार किया गया है, जिसमें 11 स्कूल बलिया के हैं। 6 विद्यालयों को संयुक्त शिक्षा निदेशक की रिपोर्ट पर डिबार किया गया है वहीं 5 स्कूलों को हमेशा के लिए डिबार किया गया है। इसमें पिछले साल अंग्रेजी का पर्चा आउट करने अलावा इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाएं बरामद होने वाला विद्यालय और पर्चा आउट में शामिल 4 विद्यालय हैंं।

बलिया के जिन स्कूलों को डिबार किया गया है, उसमें श्री लंगटू बाबा इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज परानपुर बलिया, श्री पचैव देवी राजमुनि देवी इंटर कॉलेज, डीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज सोहवल रतसर बलिया, कमला राज इंटर कॉलेज गौवापार बलिया, लीलावती देवी उमा विद्यालय बाहरपुर भीमपुरा नं.-1 बलिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई उमा विद्यालय ढेकवारी नगरा बलिया, महराजी देवी स्मारण इंटर कॉलेज, मां लचिया मूरत यादव उमाविद्यालय पशुहारी,  डीआरआर उमा विद्यालय अवराई खुर्द बलिया, जय जगदीश इंटर कॉलेज शामिल हैं। अभी जिले के 214 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।

इसके अलावा यूपी बोर्ड से संबद्ध जिले के तीन विद्यालयों की मान्यता निरस्त कर दी गई है। वहीं, नौ विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जिला विद्यालय ताकि 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण के दौरान इन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बलिया न बना दिया जाए।

जिले में कुल 607 इंटर कॉलेज संचालित नय हैं। इसमें 32 राजकीय, 92 वित्तपोषित और 483 वित्त माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इनमें अंबिका सिंह इंटर कॉलेज, बराई रघुनाथनगर, कर्णछपरा, ओमइंटर कॉलेज, डिहवा और स्व. धर्मदेव इंटर कॉलेज, रौराचवर रसड़ा की मान्यता वापस ले ली गई। नौ स्कूलों के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जा रही है।

के जिल विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई होनी है, उनमें से तीन विद्यालय 2022 की बोर्ड परीक्षा के दौरान इंटरमीडिएट अंग्रेजी का त्तियों प्रश्नपत्र आउट करने के मामले में आरोपी रहे हैं। यह तीन विद्यालय डीआरआर उमा विद्यालय, अवराई खुर्द, मां लचिया मूरत उमा विद्यालय, पशुहारी और महराजी देवी स्मारक इंटर कालेज, किडिंहरापुर हैं।

अभी बोर्ड की तरफ से शरथ इंटर कॉलेज खैराखास तुतीपार, सूरज किसान इंटर कॉलेज चिलकहर बलिया, राम लखन इंटर कॉलेज, सुखपुरा पब्लिक इंटर कॉलेज, श्री पचेव देवी राजमुनी देवी इंटर कॉलेज, विशेन उमा विद्यालय बलिया, डीआरआर उमा विद्यालय अवराई खुर्द बलिया, मां लचिया मूरत उमा विद्यालय, महराजी देवी स्मारक इंटर कॉलेज स्कूलों पर कार्रवाई चल रही है।

डीआईओएस रमेश कुमार सिंह ने कहा है कि बोर्ड की ओर से विद्यालयों की सूची जारी की गई है। कुछ विद्यालयों की मान्यता वापस ले ली गई है तो वहीं कुछ विद्यालयों पर कार्रवाई प्रक्रिया चल रही है। कुछ के मामले अदालत में चल रहे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago