बेलथरा रोड में ईडी की एंट्री से हड़कंप, इस शख्स के घर चस्पा किया नोटिस, जानिए पूरा मामला

बलियाः करीब दस वर्ष पुराने प्रदेश के बहुचर्चित एनआरएचएम (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) घोटाले के मामले में ईडी (Enforcement Directorate) ने पूर्व सीएमओ कन्हैया लाल पर शिकंजा कसा है। कन्हैया लाल के बेल्थरारोड वार्ड सात स्थित मकान पर ईडी ने जमानती वारंट नोटिस चस्पा किया है।

यह नोटिस प्रवर्तन निदेशालय के असिस्टेंट डायरेक्टर अंकुर जायसवाल के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। नोटिस चस्पा करने के साथ ही ईडी ने सख्त रुख अपनाना शुरु कर दिया है। माना जा रहा है कि पूर्व सीएमओ पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है।

इससे पहले भी ईडी ने 30 जुलाई तक हाजिर होने की मोहलत दी थी। अब ईडी ने जमानती वारंट नोटिस चस्पा किया है। बताया जा रहा है कि कन्हैया लाल का लोकेशन चित्रकूट मिल रहा है, जहां वे अपने बेटे सुभ्रांशु के साथ रह रहे हैं। करीब ढ़ाई माह पहले मोहल्लेवासियों ने उन्हें इस घर में देखा था, उसके बाद से यहां ताला लगा हुआ है।

बता दें कि एनआरएचएम घोटाले के समय कन्हैयालाल गोरखपुर में सीएमओ के पद पर पदस्थ थे। 2012 में वह कुशीनगर के स्वास्थ्य विभाग के एडी पद पर रह चुके थे। 2011 में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की चार सदस्यीय टीम ने यूपी में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में हुए हजारों करोड़ के घोटाले की जांच शुरू किया था। 17 जिलों के तत्कालीन सीएमओ और 22 निजी फर्मों के खिलाफ चार मुकदमे भी दर्ज किए थे। इनमें बहराइच के तत्कालीन सीएमओ हरिप्रकाश, गोंडा के पूर्व सीएमओ एसपी पाठक, गोरखपुर के पूर्व सीएमओ कन्हैयालाल जांच के घेरे में रहे।

2012 में ही सीबीआई ने उन्हें हिरासत में लेकर बेल्थरारोड पहुंची थी और उनके आवास पर छापेमारी की थी। कई दस्तावेजों को जब्त कर सीबीआई कन्हैया को बेल्थरारोड में ही छोड़कर वापस लौट गई थी। इसके बाद सीबीआई ने लंबी जांच की। सीबीआई ने  22 जिलों में दवा आपूर्ति में 22 करोड़ रुपये की अनियमितता भी पकड़ी थी। इस चर्चित एनआरएचएम घोटाले में स्वास्थ्य विभाग के उच्च पदस्थ तीन चिकित्सकों की हत्या हो चुकी है, जबकि एक ने खुदकुशी कर ली थी। वहीं एक चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस एक दशक में कन्हैयालाल हमेशा जांच के घेरे में रहे। अब सीबीआई के बाद ईडी ने उनपर जांच बैठाई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago