Categories: बलिया

बलिया के दुर्गेश को नीति आयोग ने किया सम्मानित

बलिया के लिए गौरव का पल है। जिले के युवा दुर्गेश सिंह को भारत सरकार के नीति आयोग के द्वारा सम्मानित किया गया है। अटल टिंकरिंग लैब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीति आयोग के द्वारा चलाए जा रहे अटल इनोवेशन मिशन की पहल है। इसी के तहत इं० दुर्गेश सिंह को नीति आयोग द्वारा “परिवर्तन के संरक्षक” के रूप में नियुक्त किया गया है ।

इं० दुर्गेश सिंह की इस उपलब्धि पर पूरा जनपद गौरवान्वित हो रहा है। दुर्गेश के घर पर बधाई देने वालों का तांत लगा हुआ है। खास बात यह है कि एटीएल के तहत मेंटर ऑफ चेंज युवा नवोन्मेषकों को सलाह देकर और उन्हें 21वीं सदी के महत्वपूर्ण और डिजाइन सोच, सहयोग और नवीनतम तकनीकों के कौशल के साथ सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का एक अवसर है और इसी पहल के तहत इं0 दुर्गेश सिंह को सम्पूर्ण भारत में परिवर्तन के चुनिंदा शीर्ष अनुकरणीय उपदेशकों में से चुना गया है।

बलिया से निकलकर देश के चुनिंदा परिवर्तन संरक्षक के रुप में चुनाव जाना बेहद बड़ी उपलब्धि है। दुर्गेश सिंह के पिता डॉ0 जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि दुर्गेश शुरू से ही पढ़ने में अच्छा रहा है, मेहनती है। वह राष्ट्र की सेवा में काम आ सके, यह हमारे लिए गर्व की बात है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago