जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से बेल्थरारोड की सड़कें बनी “खूनी सड़क”- सपा नेता

बेल्थरा रोड डेस्क : बेल्थरा रोड नगर में बुधवार शाम खराब सड़क की वजह से दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद विपक्ष ने जनप्रतिनिधियों  को घेरा है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अध्याशंकर यादव ने इसको लेकर जनप्रतिनिधियों  पर सवाल उठाया है। मीडिया में दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि चौकिया मोड़ से देवेंद्र डिग्री कॉलेज तक व कुंडैल ढाले से सोनाडीह तक कि सड़के स्थनीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता व उपेक्षा के कारण खूनी हो गयी है

इन सड़कों पर पिछले ही दिनों गौरी ताल घोसा के सामने सड़क में गढ्ढा होने के कारण दो युवकों चंचल व सुशील की असामयिक ट्रक से दब कर हुई मृत्यु को इलाका अभी भूल नही पाया था कि चौकिया मोड़ पर एकसार निवासी मनोज तुरहा की सड़क हादसे में मृत्यु ने लोगो को दहला दिया है उन्होंने बताया की इन तमाम घटनाओ के कारण लोगो ने अब इन्हें खूनी सड़को के नाम से पुकारने लगे है।

इन मौतों के सदमे में शोकाकुल परिवार इस खूनी सड़क का जिम्मेदार स्थानीय जन प्रतिनिधियो की उदासीनता अकर्यमडता व कमीशनबाजी को जिम्मेदार मान रहे है,इलाके के लोगो का इन जनप्रतिनिधियों से भरोसा ही उठ गया है अब वो मजबूर हो कर सड़क बनाने के लिए और मृतक परिवारों को मुवावजा दिलाने हेतु आंदोलन का रास्ता तय करने का मन बना रहे है।

इस गंभीर विषय को समजवादी पार्टी ने मीडिया व डिजिटल मीडिया के जरिये  कई बार उठाया है  लेकिन कुम्भकरणी निद्रा में सोई भाजपा सरकार व उनके अधिकारीयो के कानों पर जु नही रेंग रहा। इसलिए अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए जल्द ही आन्दोलन का रास्ता तय किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago