होमगार्ड की कमी से ट्रैफ़िक व्यवस्था हुई बेहाल, घंटों फँसे रहे तहसीलदार, गेट पर ही रोकनी पड़ी गाड़ी!

बिल्थरारोड डेस्क :  बिल्थरारोड तहसील परिसर में पार्किंग स्थल न होने से बेतरतीब खड़े वाहन लोगों की परेशानी का कारण बन रहे हैं।सैकड़ों की संख्या में खड़ी बेतरतीब दोपहिया वाहनों की वजह से सोमवार को तहसीलदार की गाड़ी ही बाहर रुक गई। चाहकर भी अधिकारी अपने सरकारी गाड़ी को तहसील के अंदर नहीं ले जा सके। जिसके कारण घंटों तहसीलदार की गाड़ी तहसील गेट पर ही खड़ी रही। जो पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

लगातार दो दिन तहसील बंद होने के कारण सोमवार को तहसील पर मुअक्किल, फरियादियों और शिकातकर्ताओं की लंबी भीड़ रही। हालांकि प्रशासनिक कार्य से एसडीएम सर्वेश यादव दोपहर बाद जिला मुख्यालय को निकल गए। जबकि क्षेत्र में विभागीय कार्य निपटाकर तहसीलदार दोपहर तक तहसील पर पहुंचे। तब तक तहसील परिसर में दोपहिया वाहनों की भरमार मुख्य गेट तक रही।

जिससे तहसीलदार जितेंद्र सिंह को मजबूरत तहसील गेट पर ही वाहन छोड़ किसी तरह अंदर जाना पड़ा। गेट पर ही तहसीलदार के वाहन खड़े होने को लेकर तहसील में व्याप्त व्यवस्था को लेकर पूरे दिन चर्चा होती रही।

तहसील में पहले जिला मुख्यालय से करीब 12 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसके कारण तहसीलदार गेट व परिसर में होमगार्ड द्वारा बेतरतीब वाहनों को ठीक कराया जाता रहा है और तहसील परिसर में अनावश्यक दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक भी रहा है। किंतु वर्तमान में छ होमगार्ड ही यहां तैनात है।

जिसके कारण तहसील परिसर में वाहनों के प्रवेश पर प्रशासन किसी तरह का रोक नहीं लगा पा रहा है। तत्कालीन एसडीएम ने तो यहां दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर ही रोक लगा दिया था। तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने कहा कि होमगार्डो की कमी के कारण यहां दोपहिया वाहनों को व्यवस्थित नहीं किया जा सका है। वहीं लोगों को भी परिसर में अनावश्यक बेतरतीब दोपहिया वाहन खड़ा करने से परहेज करना चाहिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago