बलिया- ज्ञानेश्वर मिश्र ने संभाली उभांव थाने की कमान, पदभार संभालते ही बोले- पीड़ित मुझसे सीधे मिल सकता !

बलिया डेस्क : पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने रविवार की देर रात 14 प्रभारी निरीक्षक के कार्य क्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया।

दूसरी तरफ ये भी माना जा रहा है कि क्राइम को कंट्रोल करने के लिए जिले के कप्तान ने एक साथ इतने बड़े लेवल पर तबादले किए है। इन तबादलों में 13 निरीक्षक व एक उप निरीक्षक शामिल है।

इस क्रम में नरही के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र  ने सोमवार को ही उभावं थाने की कमान संभाल ली। अलग-अलग जगहों पर बतौर निरीक्षक सेवाएं दे चुके ज्ञानेश्वर मिश्र  ने पदभार संभालते ही अपने स्टाफ के साथ मीटिंग की और उन्हें ईमानदारी से ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी मुलाजिम की ड्यूटी में कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीँ मीडिया से मुखातिब ज्ञानेश्वर मिश्र ने कहा कि कोई पीड़ित या फरियादी सीधे अपनी फरियाद मुझसे सीधे मिल सकता है।

इसके लिए अन्य किसी सहयोगी की आवश्यकता नही है। इलाके क्षेत्र की शांति व्यवस्था के सवाल पर कहा कि इसकी मॉनिटरिंग करके विधिक निर्णय के तहत कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। अपराधियो के प्रति पुलिस उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही पूरी दम के साथ करेगी। जानकारी के लिए बता दें  कि इससे पहले उभांव थाने की कमान योगेन्द्र बहादुर सिंह के हाथ में थी जिनका स्थानांतरण नरही थाने के लिए हुआ है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago