बलिया में नशे में धुत्त बिजली ऑपरेटर का कारनामा सामने आया है। नशे में मदहोश ऑपरेटर अपनी ड्यूटी छोड़ विद्युत उपकेंद्र के भीतर फीटर के पास लेटा दिखाई दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति ऑपरेटर को उठाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन नशे में धुत्त ऑपरेटर को कुछ भी समझ नहीं आ रहा। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से यह देखा जा सकता है कि फीटर के पास लेटे बिजली आपरेटर को एक व्यक्ति उठाने का प्रयास कर रहा है। वहीं दूसरा व्यक्ति उसके मुंह पर पानी के छींटे मार रहा है।दोनों व्यक्ति उसे कौशल नाम से संबोधित करते हुए उठने के लिए बोल रहे हैं। लेकिन अत्यधिक नशे के कारण बिजली ऑपरेटर बैठ भी नहीं पा रहा।
ये वीडियो सदर तहसील के टकरन विद्युत उपकेन्द्र का बताया जा रहा है, जहां नशे में फीटर के पास लेटा व्यक्ति बिजली आपरेटर बताया जा रहा है। बिजली ऑपरेटर की इस हरकत की वजह से पूरे इलाके में 2 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…