Categories: बलिया

बलिया में छेड़छाड़ से तंग आकर लड़की ने नदी में लगाई छलांग

बलिया के नरही थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग आकर एक लड़की ने नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, समय रहते स्थानीय लोगों ने लड़की को बाहर निकाल लिया औऱ नरही थाने के सुपुर्द कर दिया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, नरही थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली लड़की के साथ बीते रविवार यानि 1 सितंबर को 4 लोगों ने छेड़छाड़ की। युवती लक्ष्मणपुर चट्टी से सामान खरीद कर अपने गांव जा रही थी, इसी दौरान चारों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़की ने घर पहुंच कर अपने परिवार को ये बात बताई।

इसके बाद लड़की के भाई अपनी 2 बहनों को लेकर थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। रविवार को परिजनों पर सुलह का प्रयास किया गया, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने 1 नामजद और 3 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद लड़की ने नदी में छलांग लगा दी। जब नदी में छलांग लगाने का कारण पूछा गया तो पीड़ित के पिता ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद से हमारे परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी कारण लड़की ने ये कदम उठाया। बताया जाता है कि आरोपी युवकों द्वारा कोई महाकाल ग्रुप बनाया गया है जिसके कई सदस्य हैं। नरही थानाध्यक्ष सुनील चन्द्र तिवारी ने बताया कि शिकायत मिली है, कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए लाया गया है कि आखिर मामला क्या है अन्य जो फरार है उनकी भी तलाश की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago