रोड पर नाली का वेस्ट, उमरगंज में कैसे आएं घर में गेस्ट…


बलिया. एक तरफ कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा जोर सैनेटाइजेशन पर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ शहर से सटे उमरगंज गांव में आलम यह है कि लोग विगत कई महीनों से नारकीय जिदंगी जीने को मजबूर है. शुक्रवार को हुई बरसात के बाद स्थिति और भी ज्यादा दयनीय हो गयी है. घरों से निकलने के बाद लोगों का दर्शन पहले कीचड़ से हो रहा है, फिर उसी गंदा पानी में चलकर लोग अपने कामकाज को जा रहे हैं. नारकीय की स्थिति के कारण घर की महिलाओं तथा बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है, वे एकदम से मानो घरों में कैद हो गए हैं.

 

रेलवे मार्ग के दोहरीकरण के लिए जब से काम शुरू हुआ है तब से शहर से सटे उमरगंज गांव के लोग नरक की जिंदगी जीने लगे हैं. दरअसल रेलवे लाइन के बगल के गड्ढे में ही पहले लोगों के घरों का पानी बहकर जमा होता था, लेकिन इधर बीते एक साल से रेलवे मार्ग के दोहरीकरण के चलते गड्ढे को पाट दिया गया और तभी से समस्या उपजी है. अभी तक जैसे-तैसे चल जा रहा था, लेकिन अब तनिक बारिश में ही स्थिति इतनी दयनीय हो गयी है कि लोग सोचने को मजबूर है. लोगों का कहना है कि अभी ये हाल है आगे अभी पूरी बरसात बाकी है. गौरतलब हो कि गांव की कुल आबादी 6000 है. जबकि यही सड़क है जो गांव को मुख्य सड़क और गांव के दूसरे भाग से जोड़ता है. गांव के रहमतुल्लाह उर्फ लालबाबू का कहना है कि यह स्थिति तो होनी ही थी, जब रेलवे दोहरीकरण का काम शुरू हुआ था, तभी जिम्मेदार लोगों को पानी निकासी का प्रबंध कर देना चाहिए था, लेकिन अब स्थिति इतनी खराब हो गयी है कि सामने बरसात होने के कारण कुछ हो भी नहीं सकता है. गांव के पिहू भाई का कहना है कि हम गांव में प्रतिनिधि इसलिए चुनते हैं कि पक्की नाली हो, पानी निकासी की समुचित व्यवस्था हो, लेकिन उमरगंज गांव की स्थिति बहुत ही दयनीय है अब हम तो वोट देकर पछता रहे हैं. गांव के शेरू, रघुवर, चतुर, पप्पू, शिवनाथ आदि लोगों ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल रूप से इससे निजात दिलाने की मांग की है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago