कोरोना संकट: अब ATM से ऐसे निकलेगा पैसा, जानें क्या होने जा रहा परिवर्तन

 

बलिया डेस्क. कोरोना वायरस का संक्रमण एटीएम मशीन के संपर्क में आने से भी फैलने का खतरा है. अगर किसी संक्रमित व्यक्ति ने ATM को हाथ लगाया तो उसके बाद मशीन को छून वाले लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटीएम टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली कंपनी एजीएस ट्रांजेक्स टेक्नोलॉजी ने एक नई मशीन तैयार की है.जिसके जरिए ग्राहक अपने मोबाइल ऐप से क्यूआर कोड को स्कैन करके बिना एटीएम बटन दबाएं ही कैश निकाल सकेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा एटीएम कार्ड में मैग्नेटिक स्ट्राइप होती है, जिसमें ग्राहकों का पूरा डेटा होता है. ये एटीएम मशीन पिन नंबर डालने के बाद ग्राहकों के डेटा को चेक करती है. जिसके बाद ग्राहक को एटीएम से पैसे निकालने की इजाजत दी जाती है. अब कई बड़े बैंक कोरोना को ध्यान में रखते हुए कॉन्टैक्ट लैस एटीएम मशीन ला रहे है. इन एटीएम मशीन्स में ग्राहकों को एटीएम मशीन नहीं छूने की जरुरत नहीं होगी. यानि बिना कोई चीज छुए ही ग्राहक अपने फोन के जरिए कैश निकाल पाएंगे.

 

इसके लिए एटीएम मशीन पर दिए गए क्यूआर कोड को मोबाइल एप से स्कैन करना होगा. उसके बाद अपने मोबाइल पर ही जितनी अमाउंट निकालना है उसे डालना होगा. जिसके बाद एटीएम से कैश निकल जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago