Categories: बलिया

बलिया की डॉ. निर्मला गुप्ता को मिलेगा राज्‍य शिक्षक पुरस्‍कार, जाने उनकी उपलब्धियां..

बलिया। उत्तप्रदेश में राज्‍य शिक्षक पुरस्‍कार 2021 की घोषणा हो गई है। चयनितों शिक्षकों में बलिया की शिक्षिका डॉ. निर्मला गुप्ता का नाम भी शामिल है। बता दें सूची में 75 उन शिक्षकों का नाम शामिल है, जिन्होंने अपने परिश्रम से न सिर्फ स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि स्कूल के विकास के लिए भी अहम योगदान दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान वाले इन शिक्षकों में बलिया के बेलहरी ब्लाक में तैनात शिक्षिका डॉ. निर्मला गुप्ता भी शामिल है।

निर्मला गुप्ता का सफर- बता दें डॉ. निर्मला गुप्ता ने 07 जनवरी 2006 को अपने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय बाबूबेल पर बतौर सहायक अध्यापक सेवाएं शुरू कीं। एमए, एमएड, पीएचडी (शिक्षा शास्त्र) व नेट (शिक्षा शास्त्र) की शिक्षा प्राप्त करने वाली डॉ. निर्मला गुप्ता 21 अक्टूबर 2011 को प्रधानाध्यापक के पद पर प्रमोट हुई और प्राथमिक विद्यालय गरयां पर सेवा शुरू की। डॉ. निर्मला ने सामुदायिक सहभागिता से स्कूल विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए है।

करीब 10 राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार में सक्रिय प्रतिभागिता कर चुकी डॉ. निर्मला गुप्ता के 10 शोध पत्रों का राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशन भी हुआ है। मृदुल स्वभाव व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका डॉ. निर्मला स्कूल में नामांकन में निरंतर वृद्धि के साथ ही बालिका शिक्षा के लिए विशेष प्रयास करती है। प्रधानाध्यापक के रूप में डॉ. निर्मला ने विद्यालय में कार्यभार संभाला तो सिर्फ 10-10 बच्चे ही विद्यालय आते थे। नामांकन भी करीब 70 बच्चों का था। डोर-टू-डोर सम्पर्क करने के साथ ही उन्होंने शिक्षा में नए प्रयोग किए। इसका नतीजा हुआ कि अभिभावकों का भरोसा बढ़ा और बच्चों का नामांकन भी। इस समय करीब 135 बच्चों का नामांकन है। खास बात यह कि 80 से 90 फीसदी बच्चों की उपस्थिति भी होती है।

विद्यालय के जर्जर भवन को डा. निर्मला ने नया लुक दिया। दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष के साथ ही बरामदा व कार्यालय का निर्माण कराया। उच्च शिक्षा हासिल करने के बावजूद प्राथमिक विद्यालय में नौकरी को लेकर डा. निर्मला ने कहा कि हम खुद परिषदीय स्कूल से पढ़े हैं। बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाने की ललक पहले से थी। सिविल सेवा के साथ ही डिग्री कालेज में अध्यापन का प्रयास किया भी लेकिन अंतत: इसी को अपना कर्मक्षेत्र बनाकर बेहतर करने का संकल्प लिया। वहीं अब उन उन्हें पुरस्कार मिलने जा रहा है जिससे उनकी हर जगह सराहना हो रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago