बलिया के डॉ. अनिमेश ने हासिल की बड़ी कामयाबी, आल इंडिया लेवल पर किया कमाल!

बलिया डेस्क : पूर्व सीएमओ रहे बलिया के डॉ. बद्रीनाथ गुप्ता के छोटे पुत्र डॉ. अनिमेश गुप्ता ने बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने आल इंडिया स्तर पर आयोजित मास्टर आफ कायरोलाजी के एग्ज़ाम में बड़ी कामयाबी हासिल की है और जिके नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता को लेकर परिवार में ख़ुशी का माहौल है और पूरे इलाक़े के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बद्री नारायण गुप्ता के पुत्र एवं शांति देवी नेत्रालय के वरिष्ठ चिकित्सक डा. अभिषेक  गुप्ता के भाई डॉ. अनिमेष गुप्ता ने पिछले वर्ष एमएस जनरल सर्जरी की डिग्री दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से लेने के बाद आल इंडिया स्तर पर आयोजित इस वर्ष के एमसीएच के लिये चयनित कर लिए गए है।

डॉ. अनिमेष ने एमबीबीएस की डिग्री सफदरजंग मेडिकल कालेज से लिया। बता दें कि डॉ. अनिमेष यूएन एकेडमी में एनईईटी पीजी की तैयारी करने वालो को आनलाइन पढ़ाने का कार्य करते है। उन्होंने बताया कि सर्जरी के क्षेत्र में बलिया जनपद बहुत पीछे है। सरकारी स्तर पर किसी प्रकार की कोई खास सुविधा नहीं मिलने के कारण सर्जरी के लिए लोगों को दिल्ली और वाराणसी में जाना पड़ता है।

अगर सरकार की ओर से सहयोग मिलता है तो सर्जरी के क्षेत्र में बलिया में बहुत कुछ किया जा सकता है। यह कोर्स पूरा करने के बाद बर्न, कास्मेटिक्स, माइक्रो सर्जरी के क्षेत्र में कार्य किया जाता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago