बलिया डेस्क : कौन बनेगा करोड़पति का बारवा सीजन KBC Season 12 सोमवार 28 सितंबर रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होने के लिए बिल्कुल तैयार है. जिसमें पहले ही एपिसोड में बलिया के लाल सोनू कुमार गुप्ता इतिहास रचते हुए ‘अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर दिखाई देंगे . गौरतलब है की सोनू कुमार गुप्ता बलिया के पहले ऐसे शख्स होंगे जिनको कौन बनेगा करोडपति में जाने का गौरव हासिल है.
यह कार्यक्रम 28 सितंबर यानी कल सोमवार को प्रसारित किया जाएगा. बलिया खबर को सोनू कुमार ने बताया की इसमें क्वालीफाई करने के लिए पिछले 6 साल से मेहनत कर रहा था. जिसमें की अब जा कर कामयाबी मिली है.
कौन हैं सोनू कुमार गुप्ता : बलिया के खेजुरी थाना के जिगिरिसर गांव के रहने वाले सोनू कुमार ने श्री महंत राध इंटर कालेज से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की, किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सोनू कुमार गुप्ता फिलहाल छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं.
चार भाइयों में दुसरे नंबर के सोनू फिलहाल अपनी इस कामयाबी से बेहद गदगद हैं. सोनू के पिता परमानंद गुप्ता वन विभाग में कार्यरत थे जो की अब रीटायर हो चुके हैं, इनकी माता शकुन्तला देवी गृहणी हैं.
सोनू कुमार ने बलिया खबर से बात करते हुए कहा की जब शो में बलिया का नाम लिया गया तो समझिये ऐसा लगा जैसे मुझे पूरी दुनिया मिल गई है. शो के बारे में प्रोटोकॉल का हावाला देते हुए उन्होंने और अधिक जानकारी देने से परहेज किया.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…