Categories: बलिया

बलिया में दर्जनों बसपा कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन

बलिया के राजनैतिक गलियारों में चुनावी हलचलें तेज हैं। मतदान की तारीख नजदीक आते ही सभी पार्टियां अलग-अलग रणनीति के तहत चुनावी मैदान में जुटी हैं। इन सबके बीच बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा के दर्जनों कार्यकर्ता सपा में शामिल हो गए हैं।

जिले के सपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं बलिया लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी पूर्व सांसद बीर पाल सिंह यादव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी तथा पूर्व मंत्री श्रीमती सदाब फातिमा की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने बसपा के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार त्रिसरण, उपेंद्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष खालिद कबीर,  रमाकांत भारती, चंदरशेखर पासवान, दिलीप सिंह, अमरेश राय, अभिषेक सिंह सहित दर्जनों बसपा नेताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि संविधान बचाने की इस लड़ाई में सभी वर्ग का साथ मिल रहा हैं। कारवां बढ़ रहा है, जो एक जून आते आते पूरे जनपद को समाजवादी बना देगा। इस अवसर पर बीरबल राम सुशील कुमार पाण्डेय “कान्हजी”चंदन यादव, पल्लू जयसवाल, दशरथ यादव, देवीदत्त यादव, सामु ठाकुर सुभाष यादव आदि उपस्थित रहे।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago