Categories: बलिया

किसी के बहकावे में न आएं युवा, अग्निपथ पर बढ़ते बवाल को देख उत्कर्ष सिंह ने की अपील

बलिया। अग्निपथ योजना को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है। बलिया में भी माहौल गरमाया गया है। जिले के युवा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह हालात ज्यादा बिगड़ गए जब युवाओं ने ट्रेनों और बसों में तोड़फोड़ की। इसको लेकर एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के पुत्र व युवा भाजपा नेता उत्कर्ष सिंह ने युवाओं से शांति की अपील की है।

उन्होंने कहा कि बलिया में सुबह से जो हो रहा है कि वह बहुत ही गलत हो रहा है। लोकतंत्र में विरोध दर्ज करना हमारा मौलिक अधिकार और नैतिक जिम्मेदारी दोनों है, मगर राष्ट्रीय सम्पति को नुकसान पहुंचाना घोर निंदनीय है।  उन्होंने फेसबूक पोस्ट के जरिए छात्रों से अपील की है कि किसी के बहकावे में न आएं, खुद पर नियंत्रण रखे और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि नई भर्ती प्रकिया को लेकर युवा संतुष्ठ नहीं है। लेकिन सरकार का तर्क भी जानने की कोशिश करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि यूं अराजक होकर, दंगा करके, बस ट्रेन फूंक करके आपको सेना तो दूर सरकारी नौकरी भी नहीं मिलेगी। किसी के बहकावे में मत आइए।

भ्रमित न हो, युवा आत्मनिर्भर, सशक्त युवा – सशक्त भारत,”अग्निपथ” नए भारत का स्वर्णिम कल लिखेगा। युवाओ के भविष्य को स्वर्णिम आधार देगा। साथ ही सेना की जो स्थाई रूप से होने वाली भर्ती सुचारू रूप से होती रहेंगी। उन्होंने सरकार से भी मांग की युवाओं के मन में चल रहे संशय को अभिभावक की भूमिका में आकर दूर करें, ताकि इस तरह ही हिंसात्मक घटनाओं पर रोक लग सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago