बेल्थरारोड- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियाें की अंधेरगर्दी से जनता बेहाल

बेल्थरारोड- यूपी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने के तमाम दावे करती है, लेकिन हकीकत में ये दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। ताजा मामला मामला  सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र  सीयर का है। जहाँ  स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति दयनीय है।  जो ग्रामीणों को राहत देने में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हो रही है। दुर्व्यवस्था के चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यवस्था में सुधार के लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।

यहां स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर से लेकर कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान हो चुकी है। इतना ही नहीं केंद्र में  इलाज दौरान इस्तेमाल होने वाली सामाग्री तक उपलब्ध नहीं है।

अस्पताल में जीवन रक्षक दवाओं का अभाव है। एंटीबाइटिक दवाओं के अभाव से मरीजों को बाहरी दुकानों से दवा खरीदना पड़ता है। पिछले एक माह से एंटी रैबीज इंजेक्शन का टोटा है। ऐसे में कुत्ता, सियार, बंदर या अन्य जानवरों के काटे मरीजों को अधिक मूल्य देकर इंजेक्शन खरीदने को विवश होना पड़ रहा है।

सीएचसी में एक्सरे मशीन पिछले दो माह से खराब है। प्लेट के अभाव में मशीन शोपीस बनी हुई है। पैथोलॉजी जांच के लिए अस्पताल पर व्यवस्था के बावजूद मरीजों को बाहरी जांच केंद्रों को जाना पड़ता है।

लोगों का आरोप है कि कमीशन के लिए चिकित्सकों द्वारा मरीजों को बाहरी जांच केंद्रों से पैथोलॉजी जांच के लिए बाध्य किया जाता है। अस्पताल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का भरपूर लाभ नहीं मिल पाता।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago