सिकंदरपुर-पशुपालन विभाग में डाक्टरों की कमी से मर रहे जानवर, नहीं हो रही कोई सुनवाई

सिकंदरपुर (बलिया) केंद्र व प्रदेश सरकार पशुपालन के लिए जहां करोणों रुपये खर्च कर योजनाओं को प्रोत्साहित कर पशुपालन में बृद्धि करने का काम कर रही है । वहीं धरातल पर सरकार की योजनाओं को मूर्त रुप देने में अभी कई सालों लगेंगे ।

जिसका प्रमाण यह काफी है कि शनिवार को गंगकिशोर गांव में एक भैंस को विजली ने अपनी चपेट में ले लिया जिसने डॉक्टर के अभाव में दम तोड़ दिया । पशुपालक ने बताया कि उसकी भैस को बिजली के करेंट ने अपने आगोश में तो ले लिया जिसके इलाज के लिए पशु चिकितशाली पर डॉक्टर न होने से उसकी मौत हो गई ।

सरकार द्वारा पशुपालन विभाग में अस्पतालों पर निशुल्क दवा व कई योजनाएं पशुपालकों के लिए चलाई गई है जिसके तहत पशुपालको के घर घर जाकर टिका लगाना व उन्हें सरकार द्वारा प्रदत्त निशुल्क दवाओं को वितरित करने का निर्देश है ।

वही अस्पतालों में कार्यरत डाक्टरो को सप्ताह में दो दिन गांव में भृमण का समय निर्धारित किया गया है । बावजूद इसके राजकीय पशु चिकित्सालय सिकन्दरपुर पर सुविधाओ का अभाव है । यंहा न तो पशुपालको को निःशुल्क दवा दी जाती और सस्ते दर 30 रुपये पर मिलने वाले सिमन की जगह 100 से 150 रुपये लिए जाते है । वही पशुपालको के घर प्राइवेट डाक्टरो को भेजकर पशुपालको का दोहन किया जाता है ।

जिला पंचायत सदस्य रवि यादव व पशुपालक चन्द्रमा यादव , बीर बहादुर वर्मा,राहुल राय, सहित दर्जनों पशुपालको ने डॉक्टर की अनुपस्थिति पर आरोप लगाते हुए कहा की डॉक्टर केवल सप्ताह में दो ही दिन उपलब्ध होते है ।

उन्होंने उच्चाधिकारियों से इसकी जांच करने की मांग किया तथा सरकार द्वारा निःशुल्क दवा का वितरण करने व 30 रुपये पर ही सिमन पशुपालको को देने की मांग किया है । वही भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि सरकार अस्पतालों पर सभी सुबिधा मुहैया करा रही है लेकिन डाक्टरो की लापरवाही व उनकी अनुपस्थिति से योजनाओ का क्रियान्वयन नही हो पा रहा है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago