बलिया- डॉक्टर की पिटाई मामले में केस दर्ज, पुलिस करेगी कड़ी करवाई

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिलकहर पर एक मरीज की मौत के बौखलाएं लोगों ने चिकित्सक की पिटाई कर दी। दर्जनों की संख्या में अस्पताल पर जुटे ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा करने के साथ ही अधीक्षक के आवास पर तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया। घटना के विरोध में अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सेवाएं बुधवार को ठप रही।.

चिलकहर दलित बस्ती के कुछ लोग एक व्यक्ति को लेकर देर शाम करीब सात बजे पीएचसी पर पहुंचे। वहां पर मौजूद आयुष चिकित्सक डॉ. सीताराम प्रजापति ने जांच-पड़ताल के बाद रोगी की मौत हो जाने की बात कही। चिकित्सक द्वारा मौत की पुष्टि किये जाने के बाद वह रोगी को लेकर घर लौट गये। बताया जाता है कि इसी बीच किसी ने यह कह दिया की मरीज जिंदा है।

इसके बाद वह वाहन से मरीज को लेकर जिला अस्पताल चल पड़े। जानकारों का कहना है कि फेफना पहुंचने के बाद उन्हें लगा कि रोगी वास्तव में मर चुका है लिहाजा वह शव को लेकर गांव के दर्जनों लोगों के साथ अस्पताल पहुंच गये। जिस समय ग्रामीण हास्पिटल पर पहुंचे डॉ. प्रजापति घर जाने के लिये बाइक पर सवार हो चुके थे। इसी बीच लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया तथा पिटाई करने लगी।

किसी प्रकार वह जान बचाने में कामयाब हो सके। उग्र भीड़ अस्पताल में अधीक्षक के आवास पर पहुंचकर हंगामा करते हुए दरवाजे को पीटने लगी। अस्पतालकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची पर मारपीट करने वाले फरार हो चुके थे। .

स्थानीय सीएचसी के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी भारती की पिटाई के मामले में पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि सोमवार को तीन-चार की संख्या में लोग उनके ओपीडी कक्ष में घुसकर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उन्हें मारने-पीटने लगे। इससे वह घायल हो गये। इस वारदात में घायल चिकित्सक के सहयोगी रजमलपुर निवासी राजेश ने भी आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago