कोटेदार से राशन उठाकर व्यापारी को ना बेचें कार्डधारक, वरना….

 

बलिया डेस्क. कोटेदार के यहां से सस्ता खाद्यान्न उठाकर उसे ऊंचे दाम पर खुले बाजार में बेचने वालों पर नजर रखी जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडे ने जनपद के पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारकों को सचेत करते हुए कहा है कि उन्हें उचित दर की दुकानों में उचित सब्सिडीयुक्त रियायती दर पर या निशुल्क खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है, वे किसी भी व्यापारी को ना बेचें। अगर इसकी शिकायत मिलती है या कहीं सरकारी राशन बेचते हुए पाया जाता है तो संबंधित कार्डधारक का राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।

किसी अपात्र को जारी है कार्ड तो 15 दिन के अंदर कर दें समर्पण

जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडे ने यह भी कहा है कि अति गरीब बेसहारा परिवार को जारी अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी योजना में यदि किसी अपात्र का राशन कार्ड जारी हो गया हो तो वह स्वेच्छा से 15 दिन के अंदर अपने तहसील के आपूर्ति कार्यालय या जिला पूर्ति कार्यालय में समर्पण कर दें। यदि जांच में अपात्र परिवार में इस प्रकार का राशन कार्ड पाया जाएगा तो उससे रिकवरी की कार्यवाही तो होगी ही, साथ ही उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।

निःशुल्क चावल व चना का वितरण अब 25 मई तक ही

जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडे ने बताया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत उचित दर दुकान से अतिरिक्त निशुल्क खाद्यान्न (चावल व चना) का वितरण अब 25 मई तक ही होगा। पहले अंतिम तिथि 26 मई तक थी। अब 15 से 25 मई तक निःशुल्क प्रति यूनिट 5 किग्रा चावल तथा एक किग्रा चने का वितरण होगा। 25 मई को ही पास मशीन पर अंगूठा नहीं पकड़ने वालों को प्रॉक्सी के आधार पर राशन दिया जाएगा। पोर्टबिलिटी चालान भी अब 19 से 23 मई तक जारी होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago