बिल्थरारोड पहुचे DM और SP, कहा- ‘सच्चाई से परे हट कर अफवाहों को हवा दे दी गयीं’

बलिया- बिल्थरारोड पहुचे जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने उभांव थाने पर पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने नवरात्र, दशहरा व बाल्मिकी जयन्ती पर्व को लेकर बीडियों कांफ्रेसिंग कर विशेष निर्देश दिये हैं कि जनता के बीच सकारात्मक भाव से त्यौहार को सम्पादित कराये।

इसी दृष्टि से मैं एसपी श्रीपर्णा गांगुली के साथ दौरा शुरु किया हूं। प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेते हुए जरुरी निर्देश दिये जा रहे हैं। बिल्थरारोड की घटना को दुर्भाग्य करार देते हुए कहा कि सच्चाई से परे हट कर अफवाहों द्वारा हवा दे दी गयीं। जब कि ऐसा कुछ नही था।

एक सवाल के जबाब में कहा कि जनपद का उभांव थाना सबसे दूरी पर है। यहां से दौरा करने के बाद यह संदेश जायेगा कि हम जब दूरी के थानों पर जा सकते हैं तो कहा भी जा सकते हैं।

कहा कि दुर्गा पूजा पाण्डाल आयोजकों को अपनी सुरक्षा स्वयं निभानी होगी। जहां तक सुरक्षा की बात है तो सूचना मिलने पर हम त्वरित कार्यवाही करायेगें। स्थानीय पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि उभांव थाने के कोतवाल मूर्ति विसर्जन की तैयारियों व मूर्ति पाण्डाल आयोजकों के सीधे सम्पर्क में हैं।

स्थानीय जीएमएएम इण्टर कालेज की घटना को लेकर कहा कि प्रशासन की ओर से स्कूल बन्द करने का कोई आदेश नही दिया गया है। आश्चर्य ब्यक्त करते हुए डीएम ने कहा कि यदि यह सच था कि कालेज में भारत माता की जस अथवा बन्दे मातरम नही बोलने दिया जाता तो इस प्रकार की कोई लिखित शिकायत किसी भी अभिभावक अथवा छात्र की ओर सेे ब्यक्तिगत् स्तर पर किसी लोकल अधिकारी से शिकायत नही की गयी, और यह प्रकरण हवा में उड़ गया।

उन्होने यह भी कहा कि अब प्रार्थना कराने की जिम्मेदारी कालेज के शिक्षक संजय पाण्डेय को स्कूल की ओर से दे दी गयी है ताकि कोई शिकायत का मौका भविष्य में न मिले।

उन्होने कहा कि इधर तो लगातार छुटिटयों पड़ रही हैं छुट्टियों के समाप्त होने के बाद एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में अभिभावकों व स्कूल प्रबन्धन के बीच बैठक आयोजित कर शांतिपूर्ण बातावरण में स्कूल खोलने की कार्यवाही होगी।

जीएमएएम इण्टर कालेज के आन्दरुनी शिकायतों की जांच जिला विद्यालय से कराने को कही। कहा कि हर काम डीएम नही कर सकता, आदेश निर्देश के तहत कार्यो व शिकायतों को निबटाता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago