बलिया- शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। मृत युवक की शिनाख्त बाबू सिंह 45 पुत्र निवासी राहु नगली थाना नूरपुर जिला बिजनौर के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि बाबू सिंह होटल के एक कमरे में करीब तीन माह से रह रहा था। वह शहर में घूम घूम कर केमिकल इत्यादि सामानों का व्यापार करता था। पुलिस ने पूछताछ में जब होटल का रजिस्टर चेक किया तो उक्त व्यक्ति के बारे में रजिस्टर में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
इस बीच सूचना मिलने पर वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक बिजनौर जनपद का रहने वाला है। उसके परिजनों को सूचना भेज दी गई है। शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…