बेल्थरारोड में DM-SP ने सुनी फरियाद, जिलाधिकारी बोले- किसी माफिया की कठपुतली बनकर काम न करे कर्मचारी !

बिल्थरारोड डेस्क : जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने मंगलवार को बिल्थरारोड तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनी। उन्होंने कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर करा दिया। वहीं, शेष समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को इस हिदायत के साथ सौंपी कि समयांतर्गत व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। इस मौके पर कुल 172 मामले आए, जिनमें 27 का मौके पर निस्तारण कराया। वहीँ समाधान दिवस  पर फरियादियों का हुजूम उमड़ पड़ा।

समाधान दिवस में राजस्व, पेंशन, बिजली व कोटे से सम्बंधित मामले छाये रहे। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण समयावधि में त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि किसी माफिया की कठपुतली बनकर काम न करे । पंचमा उधरन गांव निवासी खड़क बहादुर सिंह ने दिए गए शिकायती पत्र में पूर्ति विभाग बिल्थरारोड कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बनने का आरोप लगाया।

जमुआव प्राथमिक विद्यालय पर नियुक्ति रसोईया इंकला देवी ने दो साल से मानदेय न मिलने का शिकायती पत्र देते हुए डीएम के सामने रोने लगी जिसपर डीएम ने बीएसए संतोष सिंह को तुंरत मानदेय दिलाने का आदेश दिया। तहसील कोटेदार संघ के अध्यक्ष मृदंगी गोड़ ने कोटेदारों का हो रहे उत्पीड़न के लिए शिकायती पत्र दिया। नगर के बस स्टेशन निवासी गणेश प्रसाद पुत्र शिवशंकर ने विपक्षी द्वारा जमीन की बाउंड्री रोकने को लेकर शिकायती पत्र दिया।

पतनारी गाँव के काश्तकारों ने चकबन्दी एसीओ और लेखपाल, राजस्व निरीक्षक द्वारा गांव में न जाकर एक कमरे में बैठकर चक काटने का शिकायती पत्र दिया। वहीँ बिठुवा  गावं के आतिफ पुत्र जमाल ने मतदाता सूची से गावं के लगभग 400 नाम काटे जाने की शिकायती पत्र दिया।

जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। वही पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टांडा ने सम्बंधित थाना प्रभारियों को थाना सम्बन्धी विवाद व समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का कड़ा निर्देश दिया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टांडा ,उपजिलाधिकारी सन्त कुमार, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, इस्पेक्टर उभांव योगेन्द्र बहादुर सिंह, नगरा , भीमपुरा थानाध्यक्ष , एबीएसए निर्भय नारायण सिंह, सीएचसी सीयर अधीक्षक तनवीर आजम, चौकी इंचार्ज आरके सिंह समेत जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago