बिल्थरारोड- उभाव घाना क्षेत्र के ककरासो गांव में जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रोकने को लेकर गुरुवार की अपराह्न दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी।मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को शांति भंग में निरुद्ध कर चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार बलिया जिले के मिद्दी निवासी 37 वर्षीय सतेन्द्र सिंह,माझ्वलिया गांव निवासी 36 वर्षीय मनोज सिंह,तिरनई गांव निवासी 35 वर्षीय स्वतंत्र पटेल ककरासों गांव में निर्माण कार्य करा रहे थे कि उक्त जमीन को अपना बताकर दूसरे पक्ष से ककरासो निवासी 45 वर्षीय गोरखनाथ,64 वर्षीय जयप्रकाश गुप्ता,60 वर्षीय पारस नाह गुप्ता में कहासुनी होने लगी।इस दौरान मामले ने तूल पकड़ लिया और मारपीट होने लगी।जिसमे दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए।सूचना पाकर पहुची पुलिस शांति भंग में सभी का मेडिकल मुवायना कराकर चालान कर दिया।
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…