बलिया की बेटी बनी वैज्ञानिक, भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर में हुआ सेलेक्शन!

बलिया । जिले की प्रतिभाशाली बेटी शिप्रा उपाध्याय का चयन भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। उसके चयन पर उसका गांव इतरा रहा है। गांव की बेटी ने सफलता के झण्डे जो गाड़ दिए हैं।

शिप्रा जिले के बैरिया तहसील के रामनगर गांव की बेटी है। शिप्रा के चयन का समाचार जैसे ही उसके गांव में पहुंचा सारा गांव खुशी से झूम उठा। उसके माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे।

शिप्रा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जिले के होलीक्रॉस स्कूल से प्राप्त की। उसने हाईस्कूल की परीक्षा 94 प्रतिशत तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा 97 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उसने एनआईटी रायपुरसे केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया।

प्रथम बार वह भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर की वैज्ञानिक के लिए हुए चयन परीक्षा में बैठी और उसका चयन हो गया। शिप्रा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती है और प्रेरणा का श्रोत अपने बड़े भाई को मानती है। शिप्रा के पिता यादवेन्द्र उपाध्याय बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इण्टर कालेज बैरिया में उप- प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं।

उसकी माता मीना उपाध्याय एक गृहिणी महिला हैं। शिप्रा ने बताया कि इस कम्पटीशन में बैठने के लिए उसके बड़े भाई कुलभाष्कर उपाध्याय ने प्रेरित किया था। उसके माता-पिता ने कहा कि शिप्रा शुरू से ही पढ़ने में काफी लगनशील थी।

बलिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने शिप्रा को उसकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा है कि शिप्रा देश की नई आशा है।उन्हें विश्वास है कि वह एक दिन महान वैज्ञानिक बनेगी।

सांसद ने बताया कि शिप्रा के बाबा स्व. सत्यनारायण उपाध्याय को वह अच्छे तरह से जानते थे। वे नरहरि बाबा इण्टर कालेज कर्णछपरा में प्रधानाचार्य थे। उनकी काफी सामाजिक प्रतिष्ठा थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago