Categories: featured

बलिया में मास्क न पहनने वालों की अब खैर नहीं, ज़िलाधिकारी खुद उतरे मैदान में, जारी किया आदेश

बलिया डेस्क : बलिया में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व एसपी देवेन्द्र नाथ सिंह गुरुवार को फील्ड में उतर गए। फेफना चौराहे पर पहुंचे और वहां सोशल डिस्टेंस व मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई कराई। तिराहे पर बिना मास्क के आने वालों का चालान भी काटा गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने एनाउंसमेंट के जरिए सभी दुकानदारों को चेताया कि मास्क लगाने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए विक्री करें।

बिना मास्क के कोई आता है तो उसको सामान न दें। कहा कि अगर ये प्रक्रिया नहीं अपनाते हैं तो आप के दुकान का चालान काट दिया जायेगा। फेफना के एसओ शशिमौली पांडेय को निर्देश दिया कि मोटरसाइकिल पर तीन सवारी या बिना मास्क के अगर कोई आता जाता है तो बेहिचक उसका चालान काटें। लोगों की सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार की सख्ती बरतनी पड़े तो उसमें संकोच ना करें।

इसके बाद डीएम एसपी शहर के चित्तू पांडेय चौराहे पर पहुंचे। वहां सिटी मजिस्ट्रेट और यातायात पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी वाहन चालकों, दुकानदारों व अन्य व्यक्तियों को मास्क का प्रयोग सुनिश्चित कराएं। कोई नहीं पहनता है तो युद्ध स्तर पर उसका चालान काटें। नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र पांडेय को निर्देश दिया कि लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे शहर में अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के प्रति जागरूक करते रहें। ऐसा नहीं करने पर होने वाली कार्रवाई के बारे में भी जानकारी देते रहें।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago