Categories: बलिया

बलिया को प्लास्टिक मुक्त बनाना चाहती हैं DM सौम्या अग्रवाल, नागरिकों से की ये अपील

प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा देशभर के नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई है। देशभर के कई हिस्सों में नो सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान भी चलाया जा रहा है। प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को लेकर बलिया की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल बेहद गंभीर है।

वह समय समय पर लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जागरुक करती रहती हैं। अब उन्होंने जिलेवासियों से प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम ने सबसे पहेल स्कूलों का चुनाव किया।

उनकी पहल पर स्कूलों ने प्लास्टिक इकठ्ठा करने की मुहिम भी शुरू की। बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों ने इसे अभियान के रूप के लिया। हालांकि, यह पूरी तरह से गति नहीं पकड़ सका। अब जिलाधिकारी ने इसको लेकर फिर से अभियान छेड़ने की कवायद की है।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने अपनी इस पहल के बारे में सोशल मीडिया पर भी मुहिम शुरू की है। उन्होंने कहा कि समस्त शिक्षण संस्थाओं में प्लास्टिक बैंक की स्थापना हो। स्कूली बच्चे प्रतिदिन अपने घर से एक प्लास्टिक अवश्य लाकर उसमें डालें, जिसे हर हफ्ते इकट्ठा कर रिसाइकिल सेंटर भेज कर निस्तारण कराया जा सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago