Categories: बैरिया

बलिया में क्रय केंद्रों पर दुर्व्यवस्था के लिए DM जिम्मेदार, हालात नहीं सुधरे तो दूंगा धरना- विधायक सुरेन्द्र सिंह

बलिया। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने अब जिलाधिकारी पर किसानों के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाया है।

विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि डीएम अदिति सिंह क्षेत्र के सरकारी गेंहू क्रय केंद्रो पर व्याप्त दुर्व्यवस्था व किसानों को होने वाली परेशानी के लिए जिम्मेवार हैं। बार-बार आग्रह के बावजूद बेलहरी में साधन सहकारी समिति पर गेहूं क्रय शुरू नहीं हो पाया । मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि सोनबरसा में भी केवल कुछ विशेष लोगों की ही खरीदारी हो रही है। किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

विधायक ने आग्रह किया है कि सभी किसानों से सुविधा जनक तरीके से गेहूं की खरीदारी शुरू कराई जाए। दो दिन के अंदर अगर व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो जिलाधिकारी के बंगले के सामने धरने पर बैठूंगा। मेरे लिए मेरे क्षेत्र की जनता ही सब कुछ है और जनता के लिए मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago