बलिया। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कोरोना कहाहो रही है किको लेकर योगी सरकार पर हमला बोल है। नेता प्रतिपक्ष ने बुधवार को अपने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय वेहद जानलेवा दौर से गुजर रहा है। मुख्यमंत्री योगी श्री आदित्यनाथ और उनकी टीम इसका मुकाबला करने की जगह नदियों में उतराई लाशों को लेकर यूपी बिहार का नाटक खेल रही है। इस नाटक को मूर्त रूप देने के लिए गाज़ीपुर के जमानियां में बिहार से शव लेकर गंगा तट पर आने वालों लोगों को परेशान किया गया। उन्होंने कहा है कि इस बदहाल स्थिति में भी योगी जी और उनकी टीम का अधिकतम समय अखबारों में हेड लाइन तय करने और उसे प्रचारित कराने में लग रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि जिलों को छोड़िए, इस समय टीकाकरण के नाम पर लखनऊ के सूचना परिसर में एक ऐसा इंजेक्शन लग रहा है जिसपर न्यू कोवाशील्ड लिखा हुआ है। एक वरिष्ठ पत्रकार ने इसे लेकर सवाल पूछा है कि यह न्यू कोवाशील्ड क्या है? इसका ट्रायल कहाँ हुआ है ? इसका कोई जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा है कि जब लखनऊ में ऐसा हो सकता है तो जिलों में क्या हो रहा है, गांवों में क्या हो रहा है ? उसकी कल्पना इसी से की जा सकती है।
रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि बलिया की हालत तो और अधिक खराब है। यहाँ पेट्रोल, डीजल डालकर टायरों से शव जलाए जा रहे हैं। इसे देखकर मैं माननीय उच्चन्यायालय से आग्रह कर रहा हूँ कि वह योगी सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर विचार करे, केवल फटकार से काम नहीं चलने वाला है।और नही यह सरकार सुधरने वाली है।संबोधन में नेता प्रतिपक्ष ने उपस्तित कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी लोग अपने अगल बगल के लोगो का संबल बने और सहायता करें।
चौधरी ने कहा है कि इस सरकार को दायित्व बोध कराने और इसमें दया की प्रवृति विकसित करने के लिए इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। माननीय उच्चन्यायालय को सूबे के हित में इस निर्मम, निर्दयी सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर विचार करना चाहिए।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…