Ballia जिला अस्पताल में पैसा वसूली के मामले में DM ने दिया सख्त कार्रवाई के आदेश

जिला अस्पताल में आंख के ऑपरेशन के नाम पर पैसा वसूली के मामले में अब जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र जारी कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

डीएम की ओर से जारी पत्र में प्रकरण की जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई कर तीन दिन के अंतर अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। मामले में अस्पताल प्रशासन ने वसूली वाले दिन ओटी में तैनात नेत्र सर्जन और कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी किया था। हालांकि चिकित्सक ने स्पष्टीकरण दिया है कि उनका वसूली करने वाले व्यक्ति से किसी भी प्रकार का संंबंध नहीं है।बता दें कि मनियर निवासी वशिष्ठ राजभर ने डीएम को पत्र देकर जिला नि:शुल्क आपरेशन करने के नाम पर वसूली का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि दो मार्च को अस्पताल में मेरे रिश्तेदार मांती देवी निवासी सुखपुरा का मोतियाबिंद का आपरेशन हुआ है। ऑपरेशन थियेटर में बैठै एक रिटायर्ड वार्ड कर्मी द्वारा आपरेशन करने के नाम पर तीन हजार रुपये वसूल रहा था।

मैंने कई बार मना किया,पैसे देने में खुद का असमर्थ बताया लेकिन फिर भी कर्मी के द्वारा दबाव बनाया गया और मजबूर होकर पीड़ित को 1 हजार रुपये देना पड़े। इस मामले में पीड़ित परिवार ने डीएम से शिकायत की। वहीं सीएमएस डा. दिवाकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की जा रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago