बलिया-ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर डीएम ने जारी की गाइडलाइन

बलिया। ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने गाइड लाइन जारी की है। इसके मुताबिक 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके तत्काल बाद मतगणना शुरू होगी, जो परिणाम आने तक जारी रहेगी। ब्लाॅक प्रमुख निर्वाचन कराये जाने के इंतजामात के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि निर्वाचन पूरी तरह से स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान एवं मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

मतदान एवं मतगणना परिषद में मतदाताओं के द्वारा मोबाइल लेकर जाना पड़ता प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही मतदान एवं मतगणना स्थल के प्रवेश द्वार पर ही तलाशी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि कोई मतदाता मोबाइल लेकर प्रवेश न कर सके। इसके अलावा मतदान स्थल पर उम्मीदवार सदस्य और अन्य ऐसे व्यक्ति जिन्हें निर्वाचन अधिकारी मतदान में अपनी सहायता की प्रयोजन के लिए समय समय पर आने दें के,अतिरिक्त अन्य किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। मतगणना के समय सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों और

उन सदस्यों की उपस्थिति में ,(जो कि वहां उपस्थित हो )मतों की गणना प्रारंभ की जाएगी।जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.)  डीएम ने बताया कि कोई सरकारी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जन प्रतिनिधि या किसी भी दल के पदाधिकारी (जिन्हें सरकारी सुरक्षा प्राप्त है) मतदान एवं मतगणना स्थल के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों बलिया में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में हुए उधल-पुथल के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा ब्लाॅक प्रमुख निर्वाचन में खासा एहतियात बरता जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago