Categories: बलिया

बलिया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद बिजली तार से टकराया डीजे, युवक की मौत

बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद डीजे बिजली के तार से टकरा गया। इस हादसे में 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार देर रात हुआ। यहां रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अखनपुरा गांव के पास दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद लौटते समय डीजे बिजली के तार से टकरा गया। इससे डीजे पर बैठे 4 लोग करेंट की चपेट में आ गए। हादसे में गाजीपुर जिले के मुक्तिपुरा मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय विशाल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों का इलाज रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चारों लोग गाजीपुर के रहने वाले हैं, वे प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के लिए रसड़ा आए थे। विसर्जन के बाद लौटते समय अखनपुरा गांव के पास ऊंचाई के कारण डीजे बिजली के तार से टकरा गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन शांति से संपन्न हो गया था, लेकिन यह हादसा डीजे की ऊंचाई के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago