Categories: बलिया

लंपी वायरस से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी

बलिया जिलाधिकारी ने लंपी वायरस से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है ताकि बीमारी से बचाव हो सके।

जिलाधिकारी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि लम्पी स्किन बीमारी फैलने पर प्रभावित पशुओं का एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाना बाधित होगा। जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके। अगर किसी पशुपालक के निजी स्वामित्व के इक्का-दुक्का पशु रोग ग्रस्त है तो उन्हें वहीं कुछ दूरी पर आइसोलेट किया जाय एवं उपचार के साथ-साथ सेनेटाईजेशन व अन्य पशुओं के लिए निरोधात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की जाय। उक्त परिवार के सदस्य आस-पास के अन्य स्वस्थ पशुओं के निकट न जाएं।

टीकाकरण कार्य बीमारी फैलने पर प्रभावित ग्राम के 05 किमी0 की दूरी के ग्रामों में किया जायेगा। पशुओं में लंपी स्किन बीमारी के लक्षण पाये जाने पर पशुपालक बीमारी की सूचना पशुपालन विभाग के कन्ट्रोल रूम प्रभारी डॉक्टर मन्तराज यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी सदर, बलिया के 6393376504 पर सूचित करेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago