बलिया के रहने वाले सीतापुर के जिला जज ने सड़क हादसे में दम तोड़ा

बलिया

मूलतः बलिया जनपद के रहने वाले सीतापुर के जिला जज गौरी शंकर गुप्ता का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में दम तोड़ा दिया ।

बता दें की प्रयागराज जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के टिकरी गांव के पास रोडवेज व कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार जिला जज व गनर गम्भीर रूप से घायल हो गए जबकि ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भेज दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा था ।

श्री गुप्ता को इलाज के लिये एयर एम्बुलेंस से इलाहाबाद से दिल्ली ले जाया गया जहां मेदांता में उनका इलाज चल रहा था ।कल  शाम उनका निधन हो गया ।

पुलिस के मुताबिक रविवार दिन में लगभग 11 बजे सीतापुर में कार्यरत जिला जज इलाहाबाद आ रहे थे। वह नवाबगंज के टिकरी के पास पहुंचे थे कि वहां पर दूसरी तरफ से आ रही कुंभ शटल बस ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर निजामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गनर दीपांशु और जिल जिला जज गौरी शंकर गुप्ता (56) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे ।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें एयर एंबुलेंस की मदद से दिल्ली भेज दिया गया था ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago