बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे की 30 किमी होगी दूरी, टू लेन ही रहेगा NH-31

पूर्वांचल में एक्सप्रेस-वे आने से लोगों को लखनऊ और दिल्ली जाना आसान हो जाएगा। बलिया जिले को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे की सौगात दी गई है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 30 किलोमीटर होगी। बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुडकर निकलने वाला यह एक्सप्रेस-वे बलिया शहर से लगभग 10 किमी दूर एनएच-31 पर खत्म होगा।

पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को फोर लेन में तब्दील करने के संबंध में एनएचएआई के तकनीकी प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि, यह सड़क दो लेन ही रहेगी। मरम्मत के बाद पटरियों को भी बेहतर बनाया जाना है। लेकिन बलियावासियों को इसकी जानकारी होनी चाहिए कि एनएच- 31 की मरम्मत के लिए जयपुर की एक कंपनी को 102 करोड़ रुपए दिए गए हैं। लेकिन अभी तक सिर्फ 20 किलोमीटर सड़क की मरम्मत कार्य किया गया है। जबकि बलिया के लोग इस राजमार्ग खराब होने के कारण भयंकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

वहीं ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे मांझी तक जाएगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गाजीपुर से माझी तक 118 किमी का होगा। यह बिहार छपरा के रिविलगंज बाईपास से जुड़ेगा। इसकी लागत पांच हजार करोड़ रुपये है। यह एक्सप्रेस-वे गाजीपुर के शाहपुर से निकलेगा और चितबड़ागांव, माल्देयपुर, नगवां, हल्दी, सोनवानी होते हुए दया छपरा, टेंगरहीं बिड़ला बांध, मठ योगेन्द्र गिरी के रास्ते मांझी घाट तक जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago