Categories: बलिया

बलिया: खेत में ट्रैक्टर को लेकर हुआ दो पक्षों में विवाद, एक शख्स की मौत

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलुई (फतेहपुर) में पौधा रौंदने को लेकर विवाद में एक शख्स की जान चली गई।

खबर के मुताबिक पौधे लगे खेत से सोमवार को ट्रैक्टर ले जाने के दौरान पिलुई फतेहपुर निवासी अजय सिंह को काफी नुकसान हुआ। अजय सिंह के चाचा राजेंद्र सिंह के खेत की बुआई स्थानीय श्रीकिशुन करता था। अजय सिंह के बेटे गोलू ने श्रीकिशुन राम को पौधों का नुकसान करने की वजह से सोमवार को पीट दिया था।

आरोप है कि इसी खुन्नस को लेकर मंगलवार को दलित एवं राजभर वर्ग के कुछ लोग एकजुट हो गए। इसके बाद पिलुई खेजुरी मोड़ पर अजय सिंह और उनके पुत्र गोलू-भोलू पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से घायल अजय सिंह सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गए। फिर भी हमलावर उन पर लाठी डंडे बरसाते रहे, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।

युवक को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटने के बाद हमलावर भाग निकले। घायल युवक को परिवारवालों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित लोगों ने मनियर-सिकंदरपुर एवं खेजुरी मार्ग को जाम कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी एवं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दो पुरुषों और एक महिला को हिरासत में लिया है।

घटना की सूचना पर सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभानु यादव, कोतवाल बांसडीह गगन राज सिंह, थानाध्यक्ष बांसडीह रोड योगेंद्र बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के पास सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर उन्होंने मामला शांत कराया। इस घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। घटनास्थल पर पीएसी तैनात कर दी गई है।

इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने खेजुरी मोड़ त्रिमुहानी पर घटनास्थल के पास मनियर भरतपुरा निवासी रामजी राजभर की चाय की दुकान में आग लगा दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago