बलिया : जिला अस्पताल के एसएनसीयू में अव्यवस्थाओं का आलम, नौनिहालों को नहीं मिल पा रहा इलाज

बलिया के जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का मंजर देखने को मिल रहा है। यहां अस्पताल के सिक एंड न्यू बोर्न केयर यूनिट में क्षमता से तीन गुना अधिक बच्चों को भर्ती कर इलाज हो रहा है।

एक वार्मर में तीन से चार बच्चे रखे गए हैं। सभी बच्चों का एक साथ इलाज हो गया है। अस्पताल में 12 बच्चों के उपचार के संसाधन हैं। जबकि भर्ती होने वाले बच्चों को संख्या में इजाफा हो रहा है।

भीषण गर्मी की तपिश नवजात बच्चों की सेहत पर विपरीत असर डाल रही है। तापमान में वृद्धि होने के कारण अधिकतर बच्चे बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में अस्पताल में जन्म लेने वाले दस बच्चों में से छह को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा है। शनिवार को एसएनसीयू वार्ड में 42 से अधिक बच्चे भर्ती थे।

सीएमएस के प्रयास से रोटरी क्लब और अन्य समाजसेवी संस्थानों की मदद से पांच वार्मर बढ़े हैं। कुल 17 वार्मर इस समय उपलब्ध है। परिजनों की मिन्नत व बच्चों की खराब स्थिति को देखते हुए उनकी जान बचाने के लिए एक वार्मर पर तीन से चार बच्चों को भर्ती कर चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा कई बार वार्मर की संख्या बढ़ाने की मांग की गई, उसके बावजूद संसाधन नहीं बढ़ाए गए।

जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुमिता सिन्हा का कहना है कि एसएनसीयू वार्ड में 12 बच्चों के उपचार की है। समाजिक संस्थानों को मदद से पांच बार और बढ़ गए है। इसे देखते हुए क्षमता से तीन गुना अधिक का इलाज चल रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago