Categories: Uncategorized

बलिया: गेंहू खरीद में फिर सामने आई बड़ी गड़बड़ी, सचिव निलंबित

बलिया में गेंहू क्रय केंद्र के नाम पर गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने गड़बड़ी पकड़ी थी। शुक्रवार को डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने सिकन्दरपुर क्षेत्र के तीन क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान विपणन शाखा के सिकंदरपुर क्रय केंद्र पर तो स्थिति कुछ ठीक मिली लेकिन यूपी एग्रो के क्रय केंद्र बहेरी और साधन सहकारी समिति सिवान कला क्रय केंद्र पर गड़बड़ी पाई गई। साधन सहकारी समिति के सचिव को तो जिलाधिकारी ने निलंबित करने का आदेश दिया है।

शुक्रवार को गेंहू क्रय केंद्रों को लेकर किसानों की शिकायत आने के बाद डीएम क्रय केंद्रों का जायजा लेने के लिए निकल गए। यूपी एग्रो के क्रय केंद्र बहेरी पर पहुंचे तो वहां खरीद ही नहीं हो रही थी। पूछने पर बताया गया कि परिवहन की समस्या के कारण खरीद बाधित है। वहां 16 मई से कोई खरीद नहीं हुई थी और अभिलेख भी सही तरीके से मेंटेन नहीं मिला। यही नहीं, 15 लाख से ऊपर रुपये खाते में होने के बावजूद 13 मई के बाद खरीद की गई फसल का भुगतान नहीं हुआ है। यह सब दुर्व्यवस्था देख नाराज जिलाधिकारी ने यूपी एग्रो के जिला प्रबंधक रवि कुमार तिवारी को फोन मिलाया और जमकर डांट पिलाई। सवाल किया कि जिले में सिर्फ चार केंद्र होने के बाद भी सही तरीके से खरीद सुनिश्चित नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि टोकन जारी करने के साथ किसानों की सूची बनाकर बाहर चस्पा कराई जाए।

कई खरीद केंद्रों पर मिली गड़बड़ी
इसके बाद जिलाधिकारी सिकंदरपुर पर पहुंचे। वहां खरीद तो हो रही थी लेकिन कोई टोकन सिस्टम नहीं होने के कारण किसानों ने असुविधा होने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने वहां के प्रभारी रमेश यादव को निर्देश दिया कि तत्काल लिखा-पढ़ी में टोकन दें और प्रतीक्षा सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दें, ताकि किसान को अपनी फसल बेचने के लिए बार-बार क्रय केंद्र का चक्कर ना काटना पड़े।

हफ्ते के कुछ विशेष दिनों में लघु और सीमांत कृषकों की ही फसलें लेने को कहा गया है। वहां से जब साधन सहकारी समिति सिवान कला पर गए तो वहां सचिव ही गायब थे। उनकी जगह पर उनका लड़का खरीद से जुड़ी जानकारी देने के लिए मौजूद था। पूछताछ में सही सटीक जानकारी नहीं दे पाने पर जिलाधिकारी ने वहां की अब तक की खरीद के संबंध में जांच करने का आदेश डेप्युटी आरएमओ नरेंद्र तिवारी को दिया। साथ ही कोई भी गड़बड़ी मिलने पर सचिव को निलंबित करने के लिए पत्र भिजवाने को कहा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago