बर्खास्त संविदा स्टाफ नर्स ने अस्पताल अधीक्षक को दी धमकी, जातिसूचक शब्द का इस्तमाल कर पीटने की बात कही

बिल्थरारोड डेस्क : सीएचसी सीयर से बलिया सीएमओ के निर्देश पर तीन वर्ष पूर्व से बर्खास्त संविदा की स्टाफ नर्स राधाकृष्ण राय ने वर्तमान अस्पताल अधीक्षक डॉ तनवीर आजम को फ़ोन पर धमकी दी है। उन्होंने मोबाइल पर तनवीर आज़म को जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपने पक्ष में रिपोर्ट न देने पर पब्लिक के बीच पीटने की धमकी दी है।

जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीँ अस्पताल अधीक्षक डॉ तनवीर आजम ने मामले में कार्रवाई हेतु उभांव थाना पुलिस को लिखित तहरीर दिया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ तनवीर आजम ने बताया कि श्रीमती राधा कृष्ण राय ग्राम सुरकुआ मेहदुपार बिशनपुरा थाना दोहरीघाट जनपद मऊ निवासी सीएचसी पर संविदा के तहत स्टाफ नर्स के लिए तीन वर्ष पूर्व कार्यरत थी।

जिसे तत्कालीन सीएमओ के निर्देश पर बर्खास्त कर दिया गया था। मामले में स्टाफ नर्स गत माह नवम्बर में मुख्यमंत्री जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंची थी। जिसके तहत बलिया सीएमओ को आख्या के लिए लिखा गया था। इस संदर्भ में भेजी गई रिपोर्ट को अपने खिलाफ कार्रवाई का हिस्सा बताकर स्टाफ नर्स ने मोबाइल फोन पर जमकर बुरा भला कहा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए नौकरी से हटाने की धमकी दी।

अधीक्षक तनवीर आजम ने अपने मोबाइल पर दी गई गाली और धमकी का ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए कहा कि स्टाफ नर्स ने बलिया सीएमओ को भी बर्बाद करने और अधीक्षक को पब्लिक के बीच चप्पल से पीटने की धमकी दी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

5 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago