बलिया डेस्क : बलिया में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। जिले में 8 माह बाद पहली बार कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। इसके साथ ही 3 कोरोना मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिली है।
जिले में शनिवार को 612 लोगों की कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल लिए गए थे, लेकिन उनमें से किसी व्यक्ति को कोरोना पुष्टि नहीं हो सकी। अब तक जिले में कुल 7211 कोरोना के मरीज पाए गए हैं।
जिले में कोरोना का पहला मामला 11 मई को आया था। इसके बाद से हर रोज कोरोना के नए केस मिल रहे थे। इसके चलते अब तक 7211 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7094 स्वस्थ हुए हैं। साथ ही कोरोना से 106 लोगों की मौत भी हो चुकी है। फिलहाल जिले में 11 मरीजों का उपचार चल रहा है।
पिछले काफी दिनों से कोरोना के नए मामलों में गिरावट आ रही थी, लेकिन अब 8 महीने बाद रविवार को पहली बार कोरोना को कोई नया केस नहीं आया है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…