निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की अपील, बोले- हमने 10 साल काम किया, आप 10 हजार वोटों से विजयी बनाएं

बलिया। बेल्थरारोड आदर्श नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने अपनी पत्नी और भाजपा प्रत्याशी रेनू गुप्ता के समर्थन में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि हमने पिछले 10 साल काम किया। अब 10 हजार से ज्यादा वोटों से हमें विजयी बनाएं।

उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, दल पार्टी की बंदिशों को तोड़कर निर्भीक होकर जनता भयमुक्त मतदान कर रही है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आपके साथ है, अब तेजी से सिर्फ बड़े काम होने है। सड़क, नाली, बिजली और साफ सफाई के बेसिक कार्य निरंतर होते रहे है और होंगे। बड़ा काम करने के लिए अब बड़ा जनमत जरुरी है।

आदर्श बेल्थरारोड नगर पंचायत के आदर्श नगरवासियों, इस बार के चुनाव में आपने इतिहास रचने का प्रण कर लिया है। जाति, धर्म, दल पार्टी के बंदिशों को तोड़कर निर्भिक होकर जनता भयमुक्त मतदान कर रही है और 10 हजार पार का नारा पूरा कर रहे है। इसमें नगर के हर वर्ग की भागीदारी होगा।

उन्होंने कहा कि हमने 10 वर्ष काम किया है, सभी का सम्मान किया है और दस वर्ष के विकास कार्य के भरोसे 10 हजार पार का लक्ष्य अब आसान हो गया है। आप सबका खुलकर साथ मिल रहा है। किसी भी बहकावे और दबाव में आज बेल्थरारोड के नगरवासी नहीं है। कोरोना के प्रभाव से जिस वार्ड में रंगीन इंटरलॉकिंग, नाली और आकर्षक लाइट का काम अधूरा रह गया है, चुनाव के बाद उन्हीं वार्ड क्षेत्र में हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago