Categories: featured

बलिया के दिलीप कुमार बने नार्थ ईस्ट रेलवे के डीआरएम, जनपद में हर्ष का माहौल

बलिया के लिए गर्व का पल है। जनपद के दिलीप कुमार सिंह को नार्थ ईस्ट रेलवे का डीआरएम बनाया गया है। वह वर्तमान में लखनऊ स्थित डीआरडीओ में कार्यरत हैं। उनके डीआरएम बनने की सूचना मिलते ही पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। उनके परिवार में हर्ष का माहौल है।

बता दे कि दिलीप कुमार सिंह बलिया शहर के भृगुआश्रम निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जगन्नाथ सिंह के प्रपौत्र तथा राम सिंह के पुत्र हैं। दिलीप कुमार सिंह ने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया। और इसके बाद वह भारतीय इंजीनियरिंग सेवा के माध्यम से रेलवे में शामिल हुए। दिलीप ने सेवा में बेहतर प्रदर्शन किया। उनके उत्कृष्ठ कार्यों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अनेकों बार उन्हें पुरुस्कृत किया है।

दिलीप के बड़े भाई बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत है, जबकि छोटे भाई दीपक कुमार सिंह बेसिक शिक्षा परिषद बलिया में अध्यापक हैं। दिलीप को डीआरएम बनाने की सूचना जैसे ही उनके परिवार को मिली, जनपद में जश्न का माहौल बन गया। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता जुट गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago