Categories: बलिया

बलिया के फेफना में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर धरना जारी, 4 सितंबर से आमरण अनशन शुरू होगा

बलिया के फेफना में क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रनों के ठहराव सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 34 दिनों से धरना प्रदर्शन एवं अनशन चल रहा है। 72 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व प्रधान परमहंस सिंह के अनशन को समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने लस्सी पिलाकर तोड़वाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद और हमारी मांगे पूरी करो का नारा बुलंद किया।

धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा ने क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह से वार्ता करके रेलवे के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जनार्दन सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जायेगा, तब तक हम यहां से हटने वाले नहीं है। चार सितम्बर से मैं स्वयं आमरण अनशन पर बैठूंगा। उन्होंने चार सितम्बर, बुधवार को दुकानदारों से फेफना बाजार को पूर्ण रूप से बंद करने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान हरेन्द्र यादव, हरिनाथ सिंह, संतोष यादव, छोटेलाल चौधरी, शिवदयाल सिंह यादव, तेजनारायण, राजेश गुप्त, अभिषेक सिंह, सतीश उपाध्याय, रामइकबाल, मुन्ना गुप्त, लखी सर्राफ, हरिशंकर कन्नौजिया, आत्मा गिरी बबलू, संतोष सिंह, मनीष सिंह, लालजी, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago